फिर भी

वो मौन आवाज़ मन के पार से थी
सुनाई तो नहीं दी कभी फिर भी 
दूर पहाड से आती ढोल की सी लगी

वो नज़र जिसने देखा नहीं कभी जी भरकर
अपनी ओर घूरती सी लगी फिर भी 
बादलों मे लुका छिपी करती कोई किरण सी लगी

वो स्नेह जिसे कोई नाम तो नहीं दे पाया
अपनों मे भी बेगाना सा कर गया फिर भी 
परायों को पाने को पनपती कोई कशिश सी लगी 


............

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

द्यू धुपणू