खुद में हूँ
मुझे बस मैं ही रहना है, मेरा ही अंतर्द्वंद्व है, मेरी खुद से ही लड़ाई है। खुद में ही मेरी पहचान है, खुद में ही मेरी हस्ती है। मेरा ही अंतर्द्वंद्व है, मेरी खुद से ही लड़ाई है। न किसी से जीतना है, न हारना किसी से, मेरा ही अंतर्द्वंद्व है, मेरी खुद से ही लड़ाई है। बस खुद से समाकर खुद में ही मर जाना है। मेरा ही अंतर्द्वंद्व है, मेरी खुद से ही लड़ाई है।