Posts

Showing posts from March 8, 2026

जिन्दगी

लम्बा तय किया है रास्ता यहाँ तक समेट सब तो पाया नही हाँ ये अलग बात है छूटा कुछ भी नही यादों का एक सफर जिन्दगी साथों की सीख है जिन्दगी खोया बहुत कुछ है यहाँ पर भूला कुछ भी नही हर भीड में अकेली है जिन्दगी उठे हैं जितना गहरी है जिन्दगी पन्ने खाली छूटे हैं बहुत पर कोरा कुछ भी नही जो पाया है वो कब तय था खोने का कभी कुछ सोचा नही कर्मो की दहलीजों पर डटा रहा यूँ बस आशिषों से भरी है जिन्दगी