Posts

Showing posts from July 26, 2026

राह

राह चले पर चले कहाँ मंजिल ठहरी मिली कहाँ मैं गाढ गधेरा पहाडों से निकला तो फिर रूका कहाँ सपने बुने पर चुने कहाँ लक्ष्य सधे जो मिले कहाँ मैं 'ढुंगा माटा' पहाडों का खिसका तो फिर थमा कहाँ लोग मिले पर साथ कहाँ समूहों की पहचान कहाँ मैं असहज मोड पहाडों का जमा रहा फिर डिगा कहाँ