इतिहास

संग्रहालय में कैद किये बस
इतिहास कहां लिख पाये हम
छूपे रहे जो तथ्य अनेकों
सच कहाँ लिख पाये हम
दर्ज हुई जो हार जीत में
संग्राम कहां लिख पाये हम
किसने कितने घोंडें पाले
कब मर्यादा लिख पाये हैं
अधजली हुई चिताओं पर
जौहर गिन ना पाये हम
बिछी रही रणभूमी लाशें
रणबांकुरें कब गिन पाये हम

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

द्यू धुपणू