कुछ बातें

वो जो अप्रकाशित रही रचनाऐं मेरी

वो कविता बस तुम्हारे लिये ही लिखीं 

मन की कुछ कथायें मन मे सजोये

क़लम आँसुओं की कभी चली ही नहीं ।


वो गीत जो कभी गुनगुनाये नहीं 

मन की आवाज़ बनकर दबे रहें 

मौनमयी ही रही वो भाषा हमेशा 

वो संगीत स्नेह का कभी बजा ही नहीं ।


वो विश्वास जो कभी बन नहीं पाया

किसी ने तोडा किसी ने कुचल दिया

ग़ैर ही रहे भावनाओं के सम्वाहक 

कभी सही बात इधर से उधर पहुँची नहीं 


Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

द्यू धुपणू