कभी यूँ रहा

कभी कमी सा लगा
कभी तेरे बिना अधूरा रहा
यूँ शामिल रहा तू जिंदगी में
कभी अपनों सा लगा कभी पराया रहा

कभी नाराज़ सा दिखा
कभी तेरे बिना उदास रहा
यूँ शामिल रहा तू जिंदगी में
कभी सबसे दूर लगा कभी पास रहा

कभी कुछ कहता सा लगा
कभी तेरे बिना खामोश रहा
यूँ शामिल रहा तू जिंदगी में
कभी जुबां पर रहा कभी मन में रहा 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी