सब कुछ

तू जानता सब कुछ है
फिर क्यों दबा सा रहता है
यकीं नहीं है मेरे सम्मानों का
या जहाँ से डरता है

तू मानता सब कुछ है
फिर हर बार क्यों नज़र फेर लेता है
यकीं नहीं है मेरी सीमाओं का
या खुद की सीमाओं से डरता है

तू पहचानता भी सब कुछ है
फिर क्यों स्नेह अजनबी है
यकीं नहीं है मेरे अपनेपन का
या खुद पे भरोसे से डरता है

तू जताता भी सब कुछ है
फिर क्यों कदम रोकता है
यकीं नहीं है नजदीकियों का
या दूरियों से डरता है .... ??

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी