उन छापों से

कहनी जो थी बातें तुझसे 
मन के अन्दर ख़ामोशी से 
गीत अकेलेपन का गाती हैं
भीड़ मे भी बेहोशी से 

देखता हूँ कहीं दूर तुझको
मन के बन्द झरोखों से 
देख लेती है आँखें सबकुछ 
घुप जीवन के अन्धेरों से 

सुननी थी जो बातें तुझसे
आँसू के झलकते उन झरनो से 
मन पर कोई थाप छोड़ गयी
गीली पलकों के उन छापों से 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

द्यू धुपणू