ढूढ़ती नजरें

कहीं किसी रास्ते पर
पथरा जाती हैं नजरें
नदियों के उफान में
बहती लगी हैं नजरें
कहीं किसी देहरी पर
गढ़ जाती हैं नजरें
ठहराव मिला वहाँ
जहाँ कभी मिली थी नजरें

कभी ऊंचे पहाड़ो पर
टिक सी गयी नजरें
कभी गहरी घाटी में
डरा सी गयी नजरें
घुप रातों के अंधेरों में
अहसास से चला गयीं नजरें
जब सब खो सा गया
तो कभी ढूढ़ती सी लगी नजरें

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी