सदा पूजते ही रहे

पाना अगर प्रीत की रीत होती
तो खोना यूँ स्मृतियों में न होता
ज्ञान के चक्षु खुले हो ना-खुले  
पर प्रीत की ठीस यूँ सच्ची न होती

राधा बनी वो रुक्मणि ना हुई
अर्थ प्रेम के भिन्न ना होते
रिश्तो की देहरी पे ठहरी हो, नहीं
यूँ छाप मन पे अनमित ही रही

ध्यान लगा के पा ना सके जो
वो जोगी, महंत ना संत हुए
वो जो ध्यान गवाएं रहे जग में
वह प्रेमी सदा पूजते ही रहे 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी