किनारो से

विश्वाशों के त्रिकोण में
वहमों के षट्कोण बने
बंधे रहे एक जाल में जो
वो कोने सबसे दूर रहे

शिखर सम्मानों के गिरे नहीं
मन सब खोखले हो गए
दिखती रही जो दूर निगम से
वो खाली होती मीनार रही

रास्ते जो भटके नहीं
मंजिल तक कभी ले न गए
बह गए जो साथ साथ
वो किनारो से बच निकले 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी