मौन

मन की आवाज ने यूं पुकारा तुझे
जब भी खामोश थे सोचते ही रहे 
पास आकर जहाँ लड़खड़ाये कदम 
वो कदम भी बड़े बस तुम्हारे लिये 

मन में यूँ रुप को बस सजाया तेरे
जब भी सोचा तो एक पावनता रही
खोजा जाकर यहां भी उस स्नेह को
वो स्नेह भी रहा बस तुम्हारे लिये 

मन ने शाम-ओ-शहर यूँ पुकारा तुझे
जब भी आवाज दी ना-सुनी ही रही
बड़बड़ाया जहाँ बोलते मौन को 
रहा मौन भी मन तुम्हारे लिये 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी