वक़्त लगा

 

मैं नदिया टेढ़ी-मेढ़ी थी 

शांत समुन्दर बुला रहा था

वक़्त लगा मिलने में जिससे  

मंजिल उतनी अदृश्य नहीं थी 


आलिंगन जब मन का हो तो 

कुछ शब्द अधूरे रहते हैं 

वक़्त लगा कहने में जिससे 

स्पर्श सदा अहसासों का था 


मन जब डर के हद को छू लें 

खुद में खुद को कब पता है 

वक़्त लगा दिखने में जिसको 

वह परछाई भरी दुपहर थी 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी