तेरी मेरी

 

उससे और खुद से भी शिकायतें तो बहुत हैं 

आज जो कहता है चल जी ले अपनी जिंदगी  

टूटी थी ये आस भी बिखरा था एक ख्वाब सा 

शहर भी  तेरा ही था तेरी रही अदालतें 


रोकता तु दो-घडी पूछता सवाल भी 

आज जो कहता है चल तु कभी मुडा नहीं 

रोया था ये मन कभी लूटा था वो अमन मेरा

नज़र भी तेरी ही थी तेरी रही शिकायतें 


एक पल तेरे बिना सूझता था दिन नहीं 

आज जो कहता है चल तु कभी रुका नहीं 

खोया था चैन भी उडी वह नीड थी मेरी 

हक़ भी तो तेरा ही था तेरी रही नवाज़िशें।।। 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी