एक तूने आके

 निशाँ तो मिट रहे हैं पर रंग गहराता गया 

छोटा सा एक रास्ता मक़ाम तक लाता गया 

सदियाँ से यूँ तो हम भी मुहाजिर ही रहे 

एक तूने आके घर को घर सा बना दिया 


रिश्ते छंट रहे हैं पर अपनापन दिखने लगा 

बातों का एक दौर अंजाम तक लाता रहा 

सदियाँ से यूँ तो हम  भी अजनबी ही रहे 

एक तूने आके हमको हमसा बना दिया 


सांसे तो थम रही हैं पर जीवन जगाता ही रहा 

आशाओं का एक झौंका मंजिल तक आता लगा 

सदियों से यूँ तो हम भी एकाकी ही रहे 

एक तूने आके हमको अपना सा बना दिया 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी