मेरे हर अर्थ हैं तुमसे

 वो न भी हो किताबों में 

ख्यालों में निगाहों में 

मेरे हर और पसरा है 

ख़ामोशी बनके यादों में 


वो न भी चल सके संग में 

राहों में मकमों में 

मेरे हर साथ रहता है 

उदासी बनके ख्यालों में 


वो न भी पूर्ण हो संग में 

मन में या उमंगों में 

मेरे हर शब्द रहता है 

इशारा एक बातों में 


वो न भी हो जीवन रण में  

संघर्षों में या मोक्ष  में 

मेरे जीवन का हिस्सा है 

चलती एक सांसों में 


तू जो न हो तो मैं कब हूँ 

मेरा हर कर्म है तुझसे 

मैं जो कह दूँ या जो लिख दूँ

मेरे हर अर्थ हैं तुमसे 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

द्यू धुपणू