थोडी सी

थोडी सी कुछ धूप पोटली 
भरकर रख दूँ नाम तुम्हारे
ताखे रख दूँ उजले जुगनु 
यादों की एक ग्येड बाँध लूँ

चाँद रहा है दूर सदा से 
धरती छोर उम्मीद लगाये
जल जाये वो जुगनु बन लूँ 
धूप पोटली काखे रख दूँ

मन्दिर की एक मूरत है तु 
पुजुँ तुझको या सांसे रख दूँ
जीवन तेरे नाम लिखा दूँ 
थोड़ी अपनी पहचान बचा लूँ

मन में रमा समां है तू ही 
आवाज़ मनों की लौट के आये 
शब्दों को परिभाषित कर दूँ 
तुझमे अपनी साँस बसा दूँ 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी