सफर तुझ तक

 तन्हा हूँ सफर साथी 
विचार-ओ-मन जले से हैं 
धधकती एक अग्नि है 
मुझे बरसात दे साकी
भीगा जिस भी राहों हूँ 
सफर तुझ तक ही जाता है 

मुश्किल से पहाड़ो पर 
रस्ते बन ही जायेंगे 
तुझसे हमसफ़र कोई 
राहों साथ होना है 
आशाओं का दामन तु
सफर तुझ तक ही जाता है 

तु ही वो नीर पावन है 
तु ही अग्नि हवन मुझको 
तु मन की एक मुक्ति  है 
तु ही अभिमान है साथी 
तृप्ति है समर जीवन तु 
सफर तुझ तक ही जाता है 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी