मन तुझ तक

शाम थकी सी लगती है
तुझ बिन सुनी लगती है
सूरज राहें तकता है
ये मन तुझ तक जाता है 

चाय अधूरी ठ़डी है
कागज कुछ अलसाये हैं 
सोच वहीं पसर जाती है
ये मन तुझ तक जाता है

बच्चों की किताबें हैं 
चलचित्र सा जीवन है
वक्त वहीं पर ठहर जाता है
ये मन तुझ तक जाता है

अधूरे से कुछ सपने हैं
कम्बल बाँह पसारे हैं
आँख वहीं पर लग जाती है
ये मन तुझ तक जाता है

रात कहीं घनघोर हुई है
दो पहर कहीं पर बीत गये है
जब बेबस सपने होते हैं 
ये मन तुझ तक जाता है

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी