कुछ

एक गीत लिखूँगा साथ तुम्हारे
एक किताब लिखूँगा यादों की
कोमल से अहसासों की
कुछ बात लिखूँगा वादों की
कुछ होंगी अपठित कविताऐं
एक कहानी जीवन की 
कुछ रेल बजारी कपडों की
कुछ पानी बहते बाँधों की
कुछ भीडों में उठती पलकें
कुछ गुस्से से मुड जाने की 
कुछ हाथों में हाथ थामती
कुछ हाथ छटककर जाने की
कुछ गले लगाती खुशियों की
सब में सब घुल जाने की 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी