आयेगा
यूँ रात के इस पहर में
बारिश की ये दो बूँदें ही
काफ़ी थी ये जताने के लिए
कि अब तु न आयेगा
यूँ बाढ़ मे घिरा छटपटाता
तृण को बहते देखना ही
काफ़ी है ये मानने के लिए
कि अब तु न आयेगा
यूँ गुमनाम सोचना तुझें
इस रात की कालिका में
काफ़ी है ये मानने के लिए
कि वो चाँद फिर भी आयेगा
Comments
Post a Comment