मौन

मौन मन की कल्पना के
प्राण का अवसाद तय है
स्नेह की क्यारी जगत में
राख होना तय रहा है
नद नदी बिहड़ कटे सब
खाक होना तय हुआ है
डूबता सूरज कहां फिर
वो उजाला बन सका है
टूटते तन मन बदन में
मन ढेर होना तय रहा है
बह गये सब वो किनारे
तटबन्ध बाँधे जो डटे थे
अब प्रलय सब साथ लेकर
बढ चली सब ओर लहरे
मैं मिलूँगा बस समुन्दर
गर्द या फिर सीपि बनकर

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी