वो और हम

वो मेरी पोस्ट नही पढ़ता
मैं उसकी पोस्ट नही पढ़ता
वो सर्च नही करता
मै लाइक शेयर नही करता
जानता है वो मै लिखता हूँ क्यों
सजता है वो पर जताता नही है

वो मेरी फोटो नही रखता
मैं उसे पूछे बिना सेव नही करता
सेल्फी लेता है वो बहुत
मैं खुद को अच्छा नही लगता
जानता है वो हम साथ अच्छे लगते हैं
पास चलता है पर हाथ नही पकडता

वो मुझे सलाह नही देता
मैं उससे पूछे बिना नही रहा
बोलता कम है वो बहुत
मै चुप होता नही हूँ
हंसता है वो नजर झुका लेता है
साथ देता है पर जताता नही है





Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

द्यू धुपणू