सर्द मौसम

एक तो मौसम सर्द हुआ है
एक रूठी सी दुनियां है 
सबके अपने राग द्वेष हैं
सबके अपने अपने लोग

मेरा रास्ता तेरी गली का
मेरी मंजिल साथ तेरा
तु रूठे तो जग रूठा है
तु हंस दे तो काम तमाम

तु सुबह की पहली किरण हो
तु दिन का छंटता कुहरा हो
तु शामों की सर्द हवा
तु रातों की गर्माहट हो

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी