तुझे खोने का ग़म

ये शायद अपने को साबित 
करने की कोशिश ही थी 
जिसमें मै खुद को हार कर
तुझे जीतने सा चला था 

चुनौती थी ये मेरी अपनेआप को
बाँधना चाहता था वो अपनापन
तुझे खोने के डर मे
मै अपने को भूलता ही रहा 

आज ये आलम है दोस्त
न तु अपना है न मै मै रहा
पाने की तुझे कभी कोई कोशिश नही की
पर तुझे खोने का ग़म जरुर है दोस्त 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

द्यू धुपणू