खामोश है

बदलते हर पन्ने पर
चेहरे वो अंजान हैं
किताबों के ढेर मे
एक कहानी गुमनाम है 

मेंढों की क़तारों पर
उगी कुछ घास है 
अनाजों के ढेर में
बीज कहीं दबा सा है  

पथरीलें रास्तों पर
ज़मीं कुछ शैवाल है 
बरसात के शोर मे
गाँव अब खामोश है 

तेरी ढीठ आदतों पर
मेरी वो बदमाशीयां है 
जानता तु भी है मैं भी 
बस मन है कि खामोश है 

 
 

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

छात्र कल्याण: (Student' Well- being) केवल शब्द नहीं, एक वास्तविक जिम्मेदारी