आपके अभाव में

मन कभी जीया नही 
कामना के प्रभाव में
गीत गुनगुनाता रहा 
आपके अभाव में 

यूँ तो पास थे बहुत
साथ की तलाश में 
मन कचोटता रहा 
आपके अभाव में

गीत थे लिखे बहुत 
प्रेरणा थी याद में 
काग़ज़ उतारता रहा
आपके अभाव में 

कामधाम थे बहुत
जीवन की दौड़भाग में
क़लम थामता रहा
आपके अभाव में 

Comments