कुछ रह जायेगा

कुछ आयेगा कुछ जायेगा

कुछ थमकर बह जायेगा 

साथ रहेंगी यादें सारी 

रुठने मनाने की


कोई बैंठेगा कोई चल देगा 

कोई थमकर मुड़ जायेगा 

साथ रहेंगीं बातें सारी

रुठने मनाने की 


कोई कहेगा कोई चुप रहेगा

कोई अनजान चला जायेगा 

याद रहेंगें पल वो सारे 

रुठने मनाने के 


कुछ रहेगा कुछ उतर जायेगा

कुछ फिका पड़ जायेगा 

याद रहेंगे रंग वो सारे

रुठने मनाने के

Comments

Popular posts from this blog

रिश्तों को अमरत्व

कहाँ अपना मेल प्रिये

द्यू धुपणू