सूत्र
एक बिजूका खेत फसलों
ढूंढे पवन सी साँस को
दर खड़ा है बीच राहों
तु सफर सा साथ दे
एक बांटता सा मेढ़ पत्थर
ढूंढे हिस्सों के जोड़ को
बाँट लें हर काम दोनों
तु मनिहार सा आस दे
एक नीम सा पेड़ कड़वा
ढूंढे दवा की रीत को
जोड़ दे हर सूत्र दोनों
तु ऋषियों सा ज्ञान दे
दो हुए जो साथ दोनों
बाँट लें जो बँट सके
ये समय की धार है
जाने सफर कब छोड़ दे
Comments
Post a Comment