तू ही हमसफ़र मेरा

वो किनारा है मेरी चाहत 
समुन्दर लांघना मुश्किल 
मैं गोताखोर नहीं साथी 
तेरा ही साथ मुक़्क़मल है 

वो एक ही बात का झगड़ा 
कोई समझे वही मुश्किल 
मैं कतारों में पीछे  साथी 
तेरा ही हाथ फ़तह मेरी 

वो पड़ोसियों की तीमारदारी 
मेरा ये वक़्त है मुश्किल 
मैं सबसे बाद का  साथी 
तेरा अहसास सतह मेरी 

वो  पाना खोना तुझतक है 
ये जीवन जंग भी मुश्किल 
मैं तनहा हूँ सफर साथी 
तू ही है हमसफ़र मेरा 


Comments