भटकता

मैं गंगा की धारों को तकता रहा, 
वो मंदाकिनी बन समाहित रही।

मैं भटका हूँ देशो-देशांतर कई
बनकर वो मंज़िल समाहित रही।

मन के कोने-किनारों में मैं उगती रही, 
वो बनकर के तुलसी समाहित रही।

कागजों से भरी अलमारी रही
ज्ञान बनकर वो मुझमें समाहित रही।

भटकता रहा मन ये सहरा-शहर, 
वो हिमालय-सी मुझमें चमकती रही।

छोड़ आया मैं मीलों सफ़र, साथिया, 
वो यादों में बनकर समाहित रही।

Comments

Popular posts from this blog

लौटना पडेगा

द्यू धुपणू

पहले और अब