Posts

रिश्ते

 जन्मों के कुछ रिश्ते होते  कुछ मनों में पलते बढ़ते हैं  कुछ रहते हैं एक मकां में  कुछ चाँद चकोर से होते हैं  नामों के कुछ रिश्ते होते  कुछ गुमनाम से रहते हैं  कुछ फेरों में बंधते हैं  कुछ त्याग समर्पण लिखते हैं  ढ़ोने को  कुछ रिश्ते होते  कुछ साथ सहारा देते हैं  कुछ सूत्रों से बंधे हुए हैं  कुछ भाव प्रेम के होते हैं  पाने को  कुछ रिश्ते होते  कुछ खोकर अपने होते हैं  कुछ के साथ सदा चलते हैं  कुछ अजर अमर रह जाते हैं 

अमूल्य

 जो जग है अमूल्य मुझे  मैं खुद में खोने को सोचा था  दो बातों का मोल बढ़ा  वो कीमत मेरी बढ़ा गया  जिसके लिए थमा थोड़ा सा  अवसर खुशियां सहमा सा था  समय निकाल कर चोरी से  वो अहमियत मेरी बढ़ा गया  जो जीवन दे गया मुझे सभी  मैं यादों में जीने  वाला था  घेरकर मुझको बाँहों में  वो सांसे मेरी बढ़ा गया  जिसके लिए जीता थोड़ा सा  अक्सर सहमा रहता हूँ  मुझको सारा हक़ देकर  वो अमूल्य बनाता है मुझको 

जरूरी था

 मनों के हैं ये  रिश्ते जो  क्यों पश्चाताप हो हमको  प्रेरणा तुम सबल मन की  तुझमें  क्यों न सामऊ मैं  मनों की हैं ये बुनियादें  क्यों परेशां हों हम भी  मिला है उस मकां पर तु  जहाँ सब खो चुका था मैं  मनों की ये जो ताकत है  क्यों डरता है रे-मन तु  वो तुझको याद रखता है  जहां में अपने खोये भी  मनों के ये उजाले हैं  क्यों डरता अँधेरे से  तु  मेरा है मैं तेरा हूँ  जरूरी था मिलन अपना 

वो देता है जहां मुझको

मेरी ही तस्वीर मुझे भेजकर मेरा अक्स मांगता है जब लगता  दूर जायेगा वो बाहों में सुला देता है मुझसे नाराज गर हो कभी मुझे ही मनाता है जब लगता है भूल जायेगा वो पास बैठ जाता है  मेरी दुनिया बसी उसमें मेरी जिदगी संवरती है जब लगता है अब रोना है वो गले लगा लेता है विश्वासों की फसल उससे मेरी पहचान है उससे जब लगता अब खोना है वो देता है जहां मुझको। 

संवाद हूँ

मैं विरह की वेदना का एक नया संवाद हूँ पढ न पाये दर्द कोई वो खुशी संवाद हूँ आभास की अवचेतना के शब्द का संवाद हूँ लिख न पाये दर्द कोई उस पीङ का संवाद हूँ त्याग की अवधारणा का अनकहा संवाद हूँ कह न पाये दर्द कोई उस प्रणय का संवाद हूँ अनकहे एक प्रेम का सार सा संवाद हूँ प्रेयसी के समर्पण सा मर्म सा संवाद हूँ जंगलों के शोर सा अनसुना संवाद हूँ नदियों का कलरव हूँ निरिह सा संवाद हूँ तु पढ भी लेना लिख भी लेना मैं बिन कहा संवाद हूँ तेरी तस्वीरों मे खुद को ढूंढता विश्वास का संवाद हूँ रातभर जो खत्म ना हो वो बिन अर्थी संवाद हूँ जग लङूं ये मान्य रिश्ता  उस दॄढता का संवाद हूँ

यवनिका

 निशीथ के नेपथ्य पर  बैठा हुआ मैं सोचता हूँ  यवनिका के पटाक्षेप में  दवाग्नि को कैसे बुझाऊँ वो दिवा के स्वप्न पर  आरूढ़ थी जो कोशिशें  उस खुशबू की साँस पर  अब समर्पण कैसे माँगू तन हुआ एक रंग सा  मन सिंदूरी छा रहा है  विश्वास की इस आस पर  सूत्र अब कैसे पिरोयूं अर्धसत्य ये जीवन अपना  अर्ध चली राहें सफ़रों की  मंजिल का जो ताना बाना तुझसे दूर कहाँ अब जाऊँ आ मुझको भी साथ में लेले  चल मेरे भी संग सदा तू  खोना पाना साथ लिखेंगे  तुझ बिन कैसे संग निभाऊं 

लब

 वो लब जो खुले नहीं  हिले नहीं बोले नहीं  छुवन का अहसास ही  मोक्ष की सी तृप्ति है  देखा नहीं सोचा नहीं  चाहा सदा माँगा नहीं  जो खुल गए मेरे लिए  एक समाहित तृप्ति है  फर्ज अब जो कर्ज है  समर्पण की बानगी  तोड़ रिश्तों की दीवारें  इस जीवन की तृप्ति है  इस पत्थर पर घिस गयी   नायब खुशबू कस्तूरी  अमरबेल सी लिपट गयी  हर रिश्ते की तृप्ति है  बँध चुका बिश्वास हूँ  बच गयी पहचान हूँ  थम गए इस सफर पर  मंजिल की सी तृप्ति हूँ 

आँखे

 कभी एक झलक भर जो  उठकर कहती थी आँखे  झुककर भी असर उनका  सदा मन जोड़ देता था  उदासी है जरा उनमें असर ये साफ़ दिखता है  कभी पूछे हज़ारों प्रश्न  जबाबों की झड़ी दी थी  आसुओं के असर उनका  सदा मन तोड़ बैठा था  तलाश है जरा उनमें  असर ये साफ़ दिखता है  उन आखों ने माना है  अर्श तक पहुँचाया है  मेरा है फ़र्ज़ दुनिया में  ख़ुशी का साथ हो मेरा  जो उनमें एक तमन्ना है  असर ये साफ़ दिखता है  मैं तुलना में नहीं कुछ भी  तू ख़ुशी की मेरी कीमत है  मुझे खोना ख़ुशी तेरी  तुझे पाना ख़ुशी मेरा  यही एक द्वन्द चलता है  असर ये साफ़ दिखता है 

ऐ मालिक

बेचैनियां परेशानियां सब  मेरी हों ऐ मालिक मन के द्वंद न हों उसके  जो मेरा है ऐ मालिक रूसबाईयां खामोशियां सब  मेरी हों ऐ मालिक अपनों से न दूर रहे वो  जो मेरा है ऐ मालिक बदहवाशियां बदनामियां सब  मेरी हों ऐ मालिक कोई उससे ना रूठे  जो मेरा है ऐ मालिक लिखना है तो फिर लिख लेना  मेरी जुदाई ऐ मालिक अपनो से वो घिरा रहे  जो मेरा है ऐ मालिक उसके दुख हों सब मेरे सुख मेरे उसको ऐ मालिक सासें मेरी उसको जायें जो मेरा है ऐ मालिक

चलचित्रों का एक सफर

 बेरंग अकेले  तन्हा चले जो डगर  मंजिलों की धूलि नहीं थी कहीं  विश्वासों के सफर मुश्किल तो थे  एक तूने आकर मुझे सम्पूर्ण कर दिया  चलचित्रों का एक सफर भी तय किया  आज केनवॉश पर रंग चढ़ाया है तुमने  लोगों की भीड़ में अकेला था हरदम  एक तुमने आकर हजूम लगा दिया  ये यात्रा है समय का उपयोग कहा  सफर अनेकों तय किये तुमसे  हर सफर पर अकेला था हरदम  हाँ तुमने आकर थाम सा दिया