Posts

क्या तो उत्तराखंड को अभी और ऐसे आपदाये देखनी होंगी?

  हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर का टूटना, हिमानी का बहना, हिमीभवन (Frost Action) जैसी घटनाएं एक सतत हैं । ऋषि गंगा, रैणी गांव ( पर्यावरण विद माँ गौरा देवी कर्म स्थली) जिला चमोली, नन्दादेवी राष्ट्रीय अभयारण्य, उत्तराखंड की ये आपदा कोई ऐसे ही नहीं आयी । इसका संभावित कारण ये हो सकता है कि ग्लेशियर क्षेत्रों से नीचे बहती जलधाराओं का उच्च ढालों के बीच की घाटी में किसी कठोर चट्टानों के अज्ञात अवरोध के कारण झील का निर्माण हुआ हो और कुछ दिनों पश्चात जल, दबाव और ग्रेविटी के कारण विस्फोट से फट गया हो । यहाँ ये समझना जरूरी है कि हिमालयी क्षेत्रो में चट्टानों का घनत्व कम रहता है, इस तरह हम कह सकते है कि गुरुत्वाकर्षण भी कम रहता है। कठोर सतह और तीब्र ढलानों पर ग्लेशियर अपेक्षाकृत तेजी से आगे बढ़ता है । ये समय अति शीतकाल का है इसलिए ग्लेश्यिर जल्दी फिघले हों ये संभावना न के बराबर है । अति हिमपात से ये हो सकता है कि किसी अनियमित ढाल पर वर्फ के भार के ज्यादा होने से ग्लेशियर का एक टुकड़ा टूटकर गिर गया हो । पर अगर ऐसा होता तो नदी में कुछ दूर तक हिमखंड जरूर बहे होते और नदी का प्रवाह इतना तेज नहीं होत...

शब्दों से दूर

खबर है न कहीं ख़ामोशी व्याप्त है  दर्द जब चुप रहे तो आवाज है  दूर शब्दों से भी अलग एक बात है जो कभी भी किसी से कहीं गयी न गयी  अजनबी हों कहीं या कि कुछ और है  कबतक छुपेगा ये जो अंदाज़ है  लिख सके ना कहीं ये अलग बात है कुछ अभिलेख कभी भी पढ़े ना गये  सरहदों पर कहीं खाली तारें पडी जाल है या कही कोई एतबार है  न हों कोशिशें ये अलग बात है  दूर हो ना सके मन जो मिले  कभी

मौन की आवाज़

  मौन की मौन को एक आवाज़ है  सुन सको जो कभी शब्द सार्थक बने इन अंधेरों में भी रौशनी व्याप्त है  फिर मशालें जलना मुश्किल नहीं  पीड़ की नीव पर एक पड़ा हौंसला  साथ हो तो कभी बात सार्थक लगे  हर तरह भीड़ है शोर  प्रभूत है  शांति से हल निकलना मुश्किल नहीं  हर्ष के बीच का एक बड़ा फ़ासला दो कदम हम चलें लक्ष्य सार्थक लगे  तेरी मेरी बनी हर दीवारे गिरें  शासनों तक पहुँचना मुश्किल नहीं 

धारा

पोखर की ख़ुशबू सी सोंधी  कोमल मिट्टी सा नाता  छू लूँ तो मटमैली काया  निहारूँ तो अपना साया  कलकल बहती गुप्त धरा पर  मन के अन्दर की घारा  छतबत छतबत भीगा हूँ  मैं    कैसे सुखे अविरल धारा 

भारत

म्येरु हिमालय देश म्येरु  म्येरी पवित्र गंगा -२ चमकणु केदार म्येरो  म्येरो गितागं बगां - २  कश्मीरे की क्यारी केसर  फूलो की म्येरी घाटी निवतु राजस्थान म्येरु  शीश चम्बल माटी -२  रणभेदी का रण बजेन माँ भारती माटी  माया की बाँसुरी बजेन ब्रज भूमि की थाती  माँ बाबा की जन इच्छा मा राजपाठ त्यागी  बचन का यन धन्य रैन इच्छा मृत्यु त्यागी  वीर भंडों कू देश रंगीलो  त्यौहारों की खान छ दुनिया मा एक अजब च म्येरो भारत देश महान च   

कहने का अधिकार रखो

  कटते पेड़ की पीड़ा या बिलबिलाती चिड़िया का दर्द लिखो  अपराध कहीं हो जग में कोई  कहने का अधिकार रखो रोक नदी पर बांध कहीं या  कटती धरती सड़क लिखो  अन्याय  कहीं हो जग में कोई  कहने का अधिकार रखो जलते उजड़ते जंगल हो या गहरी खुदती खान लिखो  अपराध कहीं हो जग में कोई  कहने का अधिकार रखो सूखी रोटी भूखी जनता आंदोलन के अवतार लिखो  अन्याय  कहीं हो जग में कोई  कहने का अधिकार रखो पेट फुलाये व्यापारी या आत्मघाती किसान लिखो  अपराध कहीं हो जग में कोई  कहने का अधिकार रखो कुचली दबती लाज कहीं या बंजर धरती का अभिशाप लिखो  अन्याय  कहीं हो जग में कोई  कहने का अधिकार रखो

वो चंदा सी लगती है

  सुनी शाम सुबह महकी सी  हर पल मन में रहती है  चुप रहती है आध रात सी  कलकल नदिया बहती है  दूर खड़ी वो मृगतृष्णा सी  पास बुलाती रहती है  कर देती है टूख पर मुझको  नींव बनी ही  रहती है  उग आती है तुलसी बनकर  घर आँगन महकाती है  आसमान सी दूर बहुत है  वो चंदा सी लगती है 

एेसा हो जाये

यूँ बेरंग होकर भी रंग जो चढ जायें बिना कुछ कहें  असर जो हो जायें  मलाल जाने का तेरा रहा हरदम  काश कुछ एेसा हो कदम फिर सहम जायें  यूँ गुमशुम होकर भी तन्हाई कहीं खो जाये सुनसान हैं राहें बहुत फिर भी मन अधीर है ख़ामोशी सुनी मन की शोर कम हो जायें   काश कुछ ऐसा हो  कि वो हलचल हो जायें 

अब भी

मैं कश्ती किनारे  छोड आया हूँ  तन्हा कहीं दूर  चला आया हूँ  मुड़कर कुछ  दिखाई नही देता  मैं सपनों की  दुनिया छोड आया हूँ  टिमटिमाता वो  तारा अब भी है सौंधी ख़ुशबू का  वो झोंका अब भी है  कच्चा ही सही  वो हुनर बचा है कहीं  मै सपनों की दौड़ में  अब भी शामिल हूँ 

तु गुमशुम सा रहता है

 नदी हिमालय जंगल झरने सा तु मन में रहता है  कविता गीत ग़ज़ल सा मन लिखता तुझको पढ़ता है  अपने पराये बन्धन से मन अलग खडा ही रहता है  भीड़ भरे कोलाहल मन में तु गुमशुम सा रहता है निंदिया  चंदा सात समंदर सा तु दूर ही रहता है  पंछी चिड़िया मंद हवा सा मन तुझ तक ही उड़ता है  बसने उड़ने से अलग कहीं मन बीज पड़ा तु रहता है  ख़त्म हुई सब आस के मन में तु गुमशुम सा रहता है सड़क सफर उम्मीदें मंजिल तु चलता ही रहता है  माँ ममता बचपन दादी सा मन में तु ही रहता है  पाने खोने से पहले कहीं मन तुझ तक ही तो जाता है  छूटे बिछड़े खोते  मन में तु गुमशुम सा रहता है