Posts

अनवरत रहेगा

मैं नही जानता राह किधर है मंजिल मुझको मिल पायेगी कदम बढाऊगा मैं साथी सफर मेरा अनवरत रहेगा  मै नही जानता सीमाओं पर खुशियों की तामिर मिलेगी  सपने सजाऊंगा मैं साथी संकल्प मेरा अनवरत रहेगा मैं नही जानता विश्वासों पर तुलना की टीकी दिवार मिलेगी नीव रखूँगा सदा मै साथी  संघर्ष  मेरा अनवरत रहेगा मै नही मानता जीवन मेरा तुझसे आगे बढ पायेगा फिर भी लूंगा सांस मै साथी स्नेह  मेरा अनवरत रहेगा

स्नेह सदा

जब भी कभी दुनियां हावी जब निष्कर्ष नही मिल पाता है स्नेह सदा ठुकराता है  तु मुझे हांसिये पर लाता है ।। जब भी कभी सघर्ष तेरे जब त्याग नही भूल पाता है  स्नेह सदा अजमाता है  तु  मुझे प्रश्नों में लाता है ।। जब भी कभी डर लगता है जब रिश्ता कुछ न बन पाता है स्नेह सदा रूलाता है  तु मुझे भूल सा जाता है ।। जब भी कभी मिलना होता है जब आगे मार्ग नही बन पाता है स्नेह सदा दोयम होता है तु मुझे रोक सा जाता है ।। जब भी सदा जीता अपनों को जब खुद के लिए हंसना नही बनता स्नेह सदा ड़र सा जाता है तु मुझे इशारा दे जाता है।। जब भी कभी सब मन आता है जब खुद को खुद में खो देता हूँ स्नेह सदा सहम जाता है  तु मझे और याद आ जाता है ।।

रौशनी से नहाया

 आशाओं की किरण  अब धुधलती सी  नज़र आती है मुझे  वो मेरे अंधेरों का  जगमग चेहरा आज  रौशनी से नहाया है  विश्वासों की डोर  अब सुदृढ़ सी  लग  जाती है  वो मेरे मन के    भीतर दबा दीप बाँहों को फैलता है  अहसास मानों का  एक तार जोड़कर  करीब सा लगता है  वो उसके लबों में  छुपा एक नाम  चेहरे पर पढ़ा जाता है 

मेरी माँ

 गर्मियों में छाया जैसी  सर्दियों की धुप है  मेरी माँ मेरे लिए  पुण्यों की खान है  संघर्षों की जीती  जागती मिसाल है  मेरी माँ मेरी लिए  सृष्टि का अवतार है  त्याग की परिछायी जैसी  उजालों का प्रकाश है  मेरी माँ मेरे लिए  लाखों संसार है  कर्मठता की  जलती सी ज्वाला है  मेरी माँ मेरी लिए  सारे तपों का प्रसाद है  गीतों की अंजुरी जैसी  कोमलता की छाप है  मेरी माँ मेरी लिए  मोटी सी गुदगुदी  गदरायी अहसासों  का आभास है   मेरी माँ मेरी लिए  जन्मों का विरासत है 

जिद्द की हार

मनों में कौन क्या जाने  परवाह हो कि न हो साथी  बहानों की बरीयता या कामों की लाचारी  तेरा मन जानता तेरी  मुझे स्नेह को  जीतना है  आज जिद्द को हार जाने दे  नहीं मिलना ये मजबूरी  या सितम तेरा है ये साथी  अपनों पर बरीयता  या दूरी का सबब कोई  तेरा मन जानता तेरी  मुझे स्नेह को  जीतना है  आज जिद्द को हार जाने दे  पनपनी डर के साये में  ये कोपल है तेरी साथी  बरसो से जीया आधा  अब संग्रह हाथ दे साथी  तेरा मन जानता तेरी  मुझे स्नेह को  जीतना है  आज जिद्द को हार जाने दे   तू जीता है सदा मेरा  मैं हारा हूँ सदा साथी  तू दौड़ा है सदा आगे  मैं पीछे भागता साथी  तेरा मन जानता तेरी  मुझे स्नेह को जीतना है  आज जिद्द को हार जाने दे  तुझी से कुछ समय माँगूं समय मेरा तेरा साथी  तेरी फैली सी दुनियां है  मैं सिकुड़ता गांव हूँ साथी  तेरा मन जानता तेरी  मुझे स्नेह को जीतना है  आज जिद्द को हार जाने दे 

जीवन तुझसे

तन-मन में तु यादों में  सांसों में विश्वासों में  राह समर्पण तुझसे है   जीवन अर्पित तुझसे है  छंदों में गीतों में तु सफ़रों में मंजिल में तु  चाहत मन की तुझसे है  मनरे जीवन तुझसे है  खोजों में अहसासों में  पाने में खोने में तु  आदि अंत जीवन में तु  सृजन निर्वाण मनन में तु 

जीना है

 एक मूरत मन बैठायी है जो तन सन्दूरी रचाये रहे   उन तस्वीरों का भी भरोसा है  जो विश्वासों के गवाह रहे  एक चमकता सा हिमालय है  जो आभा को सजाये रहे  उस समर्पण को निभाना है  जो खुद की एक पहचान रहे  एक छंद सजाती शाम है  जिसे हर पल एक इंतजार रहे  उन पल छिन पल में जीना है  जो तुझको मुझको संग रखे 

तु मेरा सामर्थ

 जब संग तेरे मैं साथ सदा  मेरे साथ तेरा  विश्वास है  जीवन जीना संग संग  फिर क्यों ये डर लगता है मुनासिब होता है जो अक्सर  मन बीच जुड़े वो  तार हैं  सोच सफर एक साथ चला है  फिर क्यों ये डर लगता है आत्म समर्पण मैं कर बैठा  सम्पूर्ण समर्पण तेरा है साथ सुलह हर दिन गुजरा है  फिर क्यों ये डर लगता है सर्वस्व जीया तु दुनिया को  लुटता सा मेरा संसार है  जीते खुद को कुछ पल सा  फिर क्यों ये डर लगता है दो धारा मिल संगम कर लें  एक राह चलें पहचान बनें  तु मेरा सामर्थ बने और  मैं तेरा अधिकार बनूँ   

रच बस जायें

 समय बिताना साथ तेरे  तेरी बातों में खो जाना  बदमाशियां हम बाटें आ एक हो जायें साथी  एक सरिता मिले समुन्दर  परछाई सी  साथ हमेशा  ये बेल बढ़ें तरुवर पर आ साथ बढ़ें ओ साथी  सन्नाटों में गहरी सांसें  खुशबू तनमन रच जायें  मन की आवाज़ सुने तू  आ सर रख दे सीने साथी   बरसों का कोई सपना  रच बस जायें अपना  लम्बी राहों को तकना आ चल दूर चले ओ साथी  उम्मीद लगा बैठे हैं  नदिया तीरे साथी  चल बांध ले सेतु मनों के  एक दूजे मैं खो जाएँ 

तेरे दर

 कब चार दिन माँगे थे  समय तेरा कुछ माँगा था  खुद के जीते जीवन को  तेरे दर पर फैलाया है  एक दुनिया सिकुड़ती सी  गहराई जीवन पाता सिमटती सी आशाएं  तेरे दर तक जाती हैं  कब उत्ताप मनों का माँगा  सानिध्य रहे उस खुशबू के  एक मद्धम दिखता चंदा  तेरे दर तक जाती किरणें एक आशा मन बढ़ती सी  संग सफर कुछ दूरी  एक सर रखती सी गोदी  तेरे दर तक जाती उम्मीदें  आ हाथ बढ़ा दे भगवन  चल ले चल नदियां पारे एक सरपट दौड़ता जीवन  तेरे दर पर ठहरी नजरें