Posts

बस यहीं अरमान

इच्छाओं के आसमान पर मुकम्मल एक चाँद है,  साधकर अर्जुन खडा  मन लिए अभिताप है,  जीतना हर कोशिश पर  नही केवल एक मार्ग है , साथ रहे अहसास तेरा  मन में बस यहीं अरमान है । संघर्षों की धुरी पर  घुमता एक प्रयास है , पालकर विश्वास अपना मन लिए करतार है। मक़सद नही हर लक्ष्य का, संतोष ही संस्कार है । याद रहे सम्मान तेरा,  मन का बस यहीं अरमान है।

रिश्ते

कुछ जुड़ से जाते हैं कुछ छूट भी जाते हैं  रिश्ते मनो के हों  तो अक्सर कसक दे जाते हैं  कुछ जोड़ जाते हैं  कुछ तोड़ जाते हैं  रिश्ते सम्मान के हों तो एक कुनवा बना जाते हैं कुछ पास रहते हैं कुछ दूर हो जाते हैं  रिश्ते जब त्याग के हों  तो एक छाप छोड़ जाते हैं  कुछ दूसरों से जोड़ जाते हैं  कुछ अपनों मे गुम हो जाते हैं रिश्ते जब सच्चाई के हों तों रह-रहकर याद आतें है  

सर्वस्व हारना

अहसासों की ज़मीं पर  नाराज़गी पलती नही   जब जीतना मनों को हो  सर्वस्व हार जाना ही अच्छा   जो हार गये अपनो से  वो सब अमर हो चले  वो राधा थी वोही कान्हा  फ़ना होकर अमर होना अच्छा  इच्छाओं के आसमान पर  सम्मान की बेल लटकती नही  बढ़ना  हो जो उँचा कुछ भी  धरती से जुड़कर उठना अच्छा 

डरता कौन है

मंचानों से उड़ना कठिन तो न था पर पंखों को खुद ही तोड़ा है  बिखरने से यूँ तो डरता कौन है  सामना मुश्किलों से उतना भी न था  पर बाँधों को खुद ही खोला है  बहने से यूँ तो डरता कौन है  दर्द भागती यादों का नासाज़ तो न था  मन खुद ही उसे परदेश छोड आया है अकेलेपन से यूँ तो डरता कौन है  ज़िक्र अपनों का महफ़िलों मे छुपा तो न था पर मन को खुद ही एकाकी बनाया है  परायों में तेरी बातों से डरता कौन है 

अपनी दुनियाँ

उन रास्तों पर चलता रहा  ये सोचकर कि तु साथ है मंज़िलों की तलाश नहीं  कभी ख़्वाबों में जीना अच्छा है  किसी से कुछ चाहा नही  ये सोचकर कि तु अपना है हमसफ़र की तलाश नही  कभी ख़्यालों में रखना अच्छा है  शहरां से आजकल दूर ही रहा  है एक छोटी सी दुनिया अपनी भीड़ में यूँ तो जीते हैं सभी  कभी अकेले जीना भी अच्छा है 

ख़ाक जमीं

तमन्नाओं की ख़ाक ज़मीनों पर कुछ उम्मीदें अब भी पलती हैं ख़ामोश हों फिजाएं तो क्या वो चिड़ियाँ अब भी चहचहाती हैं शंकाओ के जलते अंगारों पर औंस की बूंदें अब भी गिरती हैं रोया हो हलधर मन तो क्या वो फसल अब भी लहराती है विफलता  के भारी बोझों पर आस के बीज जमीं ढूंढ लेते हैं कठिन ही रहा हो रास्ता तो क्या मंजिल अब भी पास बुलाती हैं

गुमनाम कहानी

कभी सोचा है बरखा को कि धरती पर गिर रहे आंसू छुई जो औंस आखें नम सी उतर आयी वो एक तस्वीर सी जुबां खामोश करने को कि फिर एक सर्द हवा आयी उड़ाकर ले गई सब आंधी पतझड़ में जो वो बनके याद आयी सिमटती यादों ने खोया है वो 'मन' की सादगी में सच्चाई कलम बनकर वो जब  लिख बैठा कहानी गुमनामियों की रच डाली 

पास देखता हूँ

कभी मुष्क सा छूकर जाना स्नेह की आशा में घुल जाना कभी दरवाजे पे मूरत बन जाना तुझे देखता नहीं बस सोचता हूँ कभी मानस पर छाप छोड़ना गीत ग़ज़लों में घुल जाना कभी किताबो में बस जाना तुझे सोचता नहीं गाता हूँ कभी सपनो में आ जाना ख्यालों में रच बस जाना कभी पहाड़ो में तुझे देखना तुझे गाता नहीं पास देखता हूँ 

जो एक बार

यूँ न हुआ कभी कि  दोस्तों में दुश्मन मिले हों वो लोग और ही थे,  जो एक बार पास लगें मन से दूर हो न सके यूँ तो नाराज़गीयां कभी  दोनों तरफ भी रहीं होंगीं  वो फसानें और ही थे,  जो एक बार छेड़े गये मन से कभी भूलाये न गये यूँ न हर बार यादों की सुनहरी रवांनीयां रही होगी  वो पल कुछ और ही थे, जो छूकर गयी एक बार  मन के रुबरू महक बन गये

प्रेम के गीत

नदियों नालों झरनो से  जब आवाज़ सुनायी देती है  यादों की विरान स्मृतियों में  कोई मनन अपना सा लगता है  गुमशुम नज़रें  जब स्नेह रचती है  मैं  मधुरिम प्रेम के गीत  लिखता हूँ खेत पहाड़ों खलिहानों से  जब तीतर तान लगा बैठा हैं  सूनसान पड़े उन ख़ाली राहों में वहम की कोई कदमचाप सुनी है घूरती मुस्कुराती वो नज़र लगी हो  मै मधुरिम प्रेम के गीत लिखता हूँ  मन्दिर मस्जिद गुरुद्वारों से  जब घण्टे घड़ियालों की नाद बजी है तपते पत्थर के कंच कणों मे  आशा की कोई चमक उठी हो  सच्चाई से सादगी वाली आश लगी हो मै मधुरिम प्रेम के गीत रचता हूँ