Posts

तेरी शिकायतें

जो तुम ‘उसी समय भूला’ गये वो आज तक कचोटता है वो मेरा व्यवहार हो या तेरी शिकायतें  जो तुम लिख कर मिटा गये  वो आज भी पढ़ना है मुझे  हो मेरे मन की बात या तेरी शिकायतें  जो तु छोड़कर चला गया वो आज भी पड़ा है किसी कोने मे  हो मेरे मन का विश्वास या तेरी शिकायतें  जो तेरी नज़रें कह देती थी कभी  वो आज भी सुनना चाहता हूँ मैं  हो मेरी नज़रों का वहम या तेरी शिकायतें  ......,,

तू भी मै भी

क्या सच था क्या झूट था न तूने कभी समझाया न मै शायद समझ पाया तू भी खेलता रहा मै भी ..... वो रूककर चलना झूट था, बता जाना वो कहकर मुकर जाना, बता जाना स्नेह की नज़र के खोट तू भी पहचानता होगा मै भी ... वो लिख कर मिटा जाना, बता जाना वो नज़र से गुस्सा होना, जाता जाना दो चार बाते मन की जो सुनाई नहीं तू भी सुना जाना मै भी ... खुलकर जो कह नहीं पाया, कह जाना रुशवा करना था दोस्तों मै, कर जाना मन के दाग जो दिखे नहीं तू भी लगा जाना, मै भी ...... जब जाना तो यूँ जाना कि सब कुछ कह जाना हो गाली या अपनापन सब जाता जाना जीवन की अनमिट अधूरी बातों मै न तू जी पायेगा, न मै भी ..... ........................... 

मुठ्ठी की रेत

वक़्त मुठ्ठी की रेत सा फिसल चला शख़्स शहर को बीरान कर चला जुगनु के गुम होने का यूँ ग़म न होता   जो अगले बरस लौटने का इशारा होता हिमालय को पिघलती बर्फ बेरंग कर गयी धैर्य रावण सा जाने कैसे कमजोरी बन गयी  खुद के गिरते गुमान का यूँ ग़म न होता  जो भूकम्प मन को तेरे सामने यूँ गिराया न होता  नीड़ विश्वास का बँधा रहा शाख़ पर तूफ़ा में  क़दमों का रुकना आशाओं को सहारा देता रहा  दौड़ने को तो कौन नही दौड़ नही सकता  ठहर कर किनारे पर तुझे खोने का दर्द लिखता रहा 

तुझ पर

देखा है वो डूबता जहाज़  देखे हैं दूर रेत पर तेरे निशाँ  वो आस के चार शब्द भी मिटते देखें तु जो सोचता है ‘मन’ नही  तेरी ख़ामोशी  को महसूस किया है  देखा है नज़रों का फेर लेना  देखा है तुझे शून्य होते  उस हँसी को तनाव मे बदलते देखा  जो तु मानता है सोचा नही  हर बार एक दर्द दे गया  माना है हर बार क़सूरवार खुद को  पढा है उस नफ़रत को भी देखा है तुझपे तेरे लोगों का असर  जो सब कहते है कभी विश्वास नही  हर बार तेरा सम्मान बढ़ सा गया ...

स्नेह का प्रतिरूप

वो तेरा सर हिलाना  तेरे मेरे सम्मानों का रिश्ता है  एक अपनापन है  शायद आज भी  जो बयां न हो पाया  तु स्नेह का वो प्रतिरूप है   यूँ तो तेरे पास होने न होने से  अब खास फ़र्क़ नही पड़ता   दोनों ही हालात  मन की उदासी बढ़ा जाते है  जो लिख न पाया कभी  तु स्नेह का वो प्रतिरूप है  यूँ तो नज़दीकियाँ  दूरियाँ न थी तु मन मे समाहित है हमेशा  तेरी सच्चाई भुलना आसां नही नही वो दूरियाँ कुछ भुला पायेंगी   जो जता न पाया कभी  तु स्नेह का वो प्रतिरूप है 

बाक़ी बचे स्वप्न

तिमिर से गोधूली के सारे सपने अब नही आते  बाक़ी के स्वप्न सच नही होते  दिवसीवसान पर पक्षियों की तरह घर को लौट आता हूँ  पर वो घर सच मे घर नही होते  दिन के सहरा में चमकता है  कुछ दरिया जैसा  पर वो आस को बढ़ाता नही 

तु

क्षितिज के छोर पर  पलाश के फूल सा  लाल ओढ़नी ओढ़े  आज भी तु है  ढूँढता हूँ कहीं  क्षितिज के छोर पर मेरे लिए तेरा अस्तित्व  रक्त किरणों की तरह है  सबसे दूर चले जाने पर ढूँढता हूँ उस लालिमा को जहाँ पर असीम शान्ती यादो की पवित्र धूली मिलती हैं और मिलता है वो अपनापन  जिसे मैं बाँटना नही चाहता  तु मेरे लिए उद्देश्य नही  मेरी हार मे भी जीत रहा  इच्छायें होती अन्नत  या मन होते दस बीस  पर काश हो न सका  और ढलता ही सही तु सूरज सा एक रहा 

तू कभी

तू कभी माँ के आँचल सी लगी कभी बहन के श्रृंगार सी लगी सोचा है तुझे प्रेयसी सा कभी कभी बेटी की नटखटता सी लगी तू ही था कभी पहाड़ सा लगा साखों पर झूलता कोई बच्चा लगा देखा है तुझे कोमल बछड़े सा कभी कभी माँ का बोया वह जंगल सा लगा तू कभी बचपन के दोस्त सा लगा कभी घूरता हुआ कोई बुजुर्ग लगा देखा है तुझे हर रूप में हर बार तू मन के सबसे करीब लगा ..... 

कभी यूँ रहा

कभी कमी सा लगा कभी तेरे बिना अधूरा रहा यूँ शामिल रहा तू जिंदगी में कभी अपनों सा लगा कभी पराया रहा कभी नाराज़ सा दिखा कभी तेरे बिना उदास रहा यूँ शामिल रहा तू जिंदगी में कभी सबसे दूर लगा कभी पास रहा कभी कुछ कहता सा लगा कभी तेरे बिना खामोश रहा यूँ शामिल रहा तू जिंदगी में कभी जुबां पर रहा कभी मन में रहा 

तू क्यों

तुझे खोने की कमी शायद पूरी न हो छोड़ दे सारी गुमनामी मेरे लिए ये ख़ामोशी  रिश्तो की कसक है तू क्यों लुका छिपी औरों को बताता है तेरा जो मक़ाम ऊँचा है उसे बनाये रख छोड़ दे सारी बदगुमानी मेरे लिए ये खपा होना रिश्तो की मिठास है तू क्यों  औरों से नाराज दिखता है तू बदल जा मेरे लिए इसका दुःख नहीं औरों से तेरा बदलता व्यवहार न सुनु ये भूलना भी इंतहां है मेरे सम्मान का तू भी क्यों मेरी तरह हारने की जिद में है ....