गोदी सुला ले

 आज कुछ चिंता सी कुछ मन उदास है 
आ गले लगा ले कुछ देर थाम लूँ सांसे
 
हारा नहीं थका नहीं बस चलता ही जाता हूँ 
भर आगोश जरा सा आ पसार ले बाहें 

निश्चय नहीं होता कुछ समय मांग बैठा है 
बह जाएँ कुछ आंसू आ गोदी सुला ले 

मन जाता है तुझ तक कह न पाए कुछ भी 
आ कह दें सब कुछ मन की बस मौन रहे सब बातें 

Comments

Popular posts from this blog

दगडू नी रेन्दु सदानी

कहाँ अपना मेल प्रिये

प्राण