Posts

Showing posts from January 28, 2024

बात होती है

 कम होती है कभी ज्यादा होती है  होती है हम दोनों की बात होती है  लड़ते हैं झगड़ते हैं रूठते मना लेते हैं  होती हैं हम दोनों में भी खुन्नस होती है सपने देखते हैं सपने सजाते हैं  डरते हैं कभी, कभी हौंसला दे जाते हैं  शक करते हैं समझ लेते हैं  होती हैं हम दोनों में भी लड़ाई होती है चुप वो भी रहते हैं चुप हम भी होते है  गुमशुम ही सही बात फिर भी होती है मिलते हैं मिलाते हैं अलग और साथ हो जाते हैं  होती हैं हम दोनों में भी बहस होती है समझते हैं समझाते हैं  एक दूसरे के बिना रह नहीं पाते हैं सोते हैं जागते हैं  रिश्तो की दुनियां बनाते हैं