बात होती है

 कम होती है कभी ज्यादा होती है 
होती है हम दोनों की बात होती है 
लड़ते हैं झगड़ते हैं रूठते मना लेते हैं 
होती हैं हम दोनों में भी खुन्नस होती है

सपने देखते हैं सपने सजाते हैं 
डरते हैं कभी, कभी हौंसला दे जाते हैं 
शक करते हैं समझ लेते हैं 
होती हैं हम दोनों में भी लड़ाई होती है

चुप वो भी रहते हैं चुप हम भी होते है 
गुमशुम ही सही बात फिर भी होती है
मिलते हैं मिलाते हैं अलग और साथ हो जाते हैं 
होती हैं हम दोनों में भी बहस होती है

समझते हैं समझाते हैं 
एक दूसरे के बिना रह नहीं पाते हैं
सोते हैं जागते हैं 
रिश्तो की दुनियां बनाते हैं 

Comments

Popular posts from this blog

दगडू नी रेन्दु सदानी

कहाँ अपना मेल प्रिये

प्राण